फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घटासनी और उरला में फिर हांफीं परिवहन निगम की बसें, परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
मंडी पठानकोट हाईवे पर घटासनी और उरला के समीप हांफी परिवहन निगम की बस।   संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर से मंडी और पधर से जोगिंद्रनगर आ रही थीं परिवहन निगम की दोनों बसें
विज्ञापन

परिवहन निगम की लचर कार्यप्रणाली पर से नाराज यात्रियों ने सुनाई खरी-खोटी

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। सामरिक दृष्टि से अहम मंडी-पठानकोट हाईवे पर परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को फिर परेशानी झेलनी पड़ी। धर्मशाला डिविजन के अधीन आने वाली बस डिपो जोगिंद्रनगर और पालमपुर की एक साथ दो बसें बीच सफर में खराब जाने से इसमें सवार करीब 50 यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
यही नहीं, समय पर दूसरी बसों की व्यवस्था न होने से यात्रियों में गुस्सा देखा गया। परिवहन निगम की लचर कार्यप्रणाली से खफा यात्रियों ने संबंधित विभाग और सरकार के खिलाफ खूब रोष जताते हुए खरी-खोटी सुनाई। जोगिंद्रनगर से मंडी की ओर जा रही परिवहन निगम की पहली बस उरला के समीप खराब हो गई। इसमें सवार करीब 40 यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, पधर से जोगिंद्रनगर की ओर आ रही परिवहन निगम की दूसरी बस भी तकनीकी खामी के चलते घटासनी के समीप सड़क किनारे खड़ी हो गई। बस डिपो जोगिंद्रनगर और पालमपुर के अधीन चलने वाली इन दोनों बसों की मरम्मत कार्य भी तय समय पर नहीं हो पाया। इससे यात्रियों का गुस्सा परिवहन निगम के खिलाफ फूटा। बता दें कि बस डिपो जोगिंद्रनगर में अभी भी जीरो माइलेज की बसों को हाईवे की सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है और आए दिन सफर के दौरान हांफ जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों ने भी निगम की बसों में सफर न करने को लेकर इंटरनेट मीडिया में भड़ास निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
परिवहन निगम की बसों में तकनीकी खामी के चलते कई बार ऐसी परेशानी यात्रियों को झेलनी पड़ती है। बहरहाल निगम की बसों में यात्रियों का सफर आरामदायक हो, इसलिए लंबी दूरी के सफर में नई बसों को ही अधिक तबज्जो दिलाने के निर्देश बस डिपो प्रबंधकों को जारी किए जाएंगे। - पंकज चड्ढा, मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें