सुंदरनगर (मंडी)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी की ओर से हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में अग्नि सुरक्षा पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ एसडीएम अमर नेगी ने किया। उन्होंने कहा को वन अग्नि से केवल वन संपदा नष्ट नहीं होती, बल्कि पर्यावरण भी खतरे में पड़ता है।
वनों के संरक्षण से जीवन और पर्यावरण अनुकूल होता है। इसलिए वनों का संरक्षण करने के लिए सभी को जागरूकता के साथ प्रशिक्षित होना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश वन अकादमी के निदेशक सुभाष चंद पराशर ने भी वनों के संरक्षण के महत्व को समझाया। कार्यशाला में वन, राजस्व, अग्निशमन, पुलिस, होमगार्ड, एसडीआरएफ मंडी, गैर-सरकारी संगठनों, एनसीसी और एनएसएस, बीडीओ कार्यालयों, एसडीएम कार्यालयों, पंचायती राज आदि विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। संवाद