फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ट्रैफिक सिग्नल लाइटें बंद, आधा घंटे तक जाम से जूझता रहा जोगिंद्रनगर

Sun, 28 Apr 2024 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
पुलिस थाना चौक में अचानक यातायात लाइटों के बंद होने के बाद हाईवे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस द्वारा लगाई गई यातायात लाइटों के अचानक बंद होने से मंडी-पठानकोट एनएच पर जाम लग गया। पुलिस थाना चौक में यातायात व्यवस्था चरमराने से शहरभर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूली बसें भी जाम में फंस गईं और विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। प्रशासनिक और आपात वाहन भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 3ः30 बजे यातायात लाइटों में आई तकनीकी खामी से लघु सचिवालय परिसर, विश्राम गृह की ओर आने-जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। समूचे शहर में जाम की चपेट में आने के बाद पुलिस के कई जवानों ने मंडी-पठानकोट एनएच पर अलग-अलग जगह मोर्चा संभालकर यातायात सुचारू करवाने का प्रयास किया। मगर करीब 30 मिनट तक हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे।
जोगिंद्रनगर में पुलिस थाना चौक के अलावा पठानकोट चौक में यातायात लाइटों की व्यवस्था की गई है। पठानकोट चौक की यातायात लाइटें बीते कई सालों से बंद पड़ी है। पुलिस थाना चौक के समीप भी यातायात लाइटों के बंद होने से व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। उधर, पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस जवानों ने पूरी तत्परता के साथ यातायात बहाल करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें