फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरोआ-कमरूनाग सड़क पर यातायात बहाल

Fri, 03 Oct 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। बरसात से खराब हुई सरोआ-कमरूनाग सड़क करीब तीन माह बाद शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गई। अब पर्यटक और श्रद्धालु कमरूघाटी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देव कमरूनाग और माता जालपा के दर्शन आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन

हर साल बड़ा देव कमरूनाग के दर्शनों के लिए प्रदेश और अन्य राज्यों से श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इस बार भारी बरसात के कारण सड़क खराब हो गई थी।
बड़ा देव कमरूनाग के कटवाल चिंत राम ठाकुर ने सरोआ-कमरूनाग सड़क के बहाल होने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क खुलने से क्षेत्र में पर्यटन सीजन को रफ्तार मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें