मंडी के पड्डल मैदान में क्रेन की मदद से साजो सामान समेटते कारोबारी । संवाद
मंडी। प्रशासन और नगर निगम की सख्ती के बाद पड्डल मेला मैदान से व्यापारी सामान समेटने में जुट गए हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में व्यापारी सामान उठाकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। कई छोटे व्यापारी अभी भी मेला मैदान में जुटे हुए हैं। सोमवार को मेला स्थल में प्रवेश के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया।
नगर निगम के कर्मचारियों ने भी सफाई अभियान शुरू कर दिया है। मेला मैदान में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन और कूड़ा कचरा बिखरा पड़ा है। नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि जल्द मैदान की पूरी तरह सफाई करवा दी जाएगी।-संवाद