फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: समीर सेतु पुल पर मंडी-कांगड़ा पुलिस ने लगाया नाका

विज्ञापन
मंडी-कांगड़ा को जोड़ने वाले समीर सेतु पुल पर वाहनों की तलाशी करते संधोल व लंबागांव पुलिस के जवा
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। नशे के धंधे को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए संधोल पुलिस और लंबागांव कांगड़ा थाना के दल ने सोमवार को समीर सेतु पुल पर नाका लगाया। इस दौरान वाहनों की जांच की और उन्हें नशाबंदी को लेकर जागरूक किया। मुहिम में संधोल पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र और लंबागांव कांगड़ा के एसएचओ अशोक कुमार टीमों के साथ नाके पर तैनात रहे।
विज्ञापन

इस दौरान सभी छोटे-बड़े वाहनों की जांच की तथा मोटर व्हीकल अधिनियम की अवहेलना करने वालों के साथ सख्ती बरती। संधोल पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस चौकी संधोल ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। एसएचओ लंबागांव थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस अवैध खनन और मोटर व्हीकल नियम तोड़ने वालों के साथ सख्ती से पेश आ रही है। नशे के धंधे में संलिप्त आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें