फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गारबेज कलेक्शन की नई दरें लागू होने पर व्यापार मंडल खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों से 75 और व्यापारिक संस्थानों में डेढ़ सौ से तीन सौ तक वसूली न्यायसंगत नहीं : राजेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी की ओर से गारबेज कलेक्शन शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने का व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी जल्द नगर निगम अधिकारियों से मिलकर इस मामले पर चर्चा करेंगे। उचित समाधान न निकलने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
नगर निगम ने घरों से वसूले जा रहे 50 रुपये मासिक शुल्क को बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया है। वहीं, दुकानों और बड़े व्यापारिक संस्थानों से अब 150 से 300 रुपये तक शुल्क वसूला जाएगा। इससे शहरवासियों और कारोबारियों में रोष है। डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना शुरू होने के दौरान घरों से प्रतिदिन एक रुपये शुल्क लेने का निर्णय हुआ था, जिसे बाद में 50 रुपये मासिक कर दिया गया। व्यापारिक संस्थानों से 100 रुपये शुल्क लिया जा रहा था। अब पांच वर्ष बाद शुल्क में अचानक बढ़ोतरी किए जाने का व्यापार मंडल ने विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश महेंद्रू ने कहा कि नई दरों से शहरवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जो न्यायसंगत नहीं है। शनिवार या सोमवार को व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम अधिकारियों से मिलेगा। समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें