फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन करोड़ के सोने के रथ पर आज विराजमान होंगे देव काला कामेश्वर

Sun, 14 Apr 2024 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
देव काला कामेश्वर की खेल गांव में देव रथ की प्राण प्रतिष्ठा को सजी कोठी। संवाद
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सिराजघाटी के आराध्य देव काला कामेश्वर रविवार को तीन करोड़ की लागत से बने सोने के रथ में सवार होंगे। देवता के सोने के रथ की प्राण प्रतिष्ठा का रविवार को खेल गांव में होगी। देवता पहली बार सोने के रथ के साथ अपने हजारों भक्तों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान दर्शन देंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर की गई है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान नोक सिंह ने बताया कि देवता का पहली बार सोने का रथ बनाया गया है। देव काला कामेश्वर का मंदिर थुनाग की ऊपर चोटी पर कमीशर धार में स्थित है और देवता का भंडार खेल में है। देवता के रथ की प्राण-प्रतिष्ठा खेल भंडार (कोठी) में हो रही है। उन्होंने कहा कि देवता की कान्ही हार, देंता हार, जेठी हार, भुजा रिखी हार, मुझानी हार, तोगड़ा हार, ब्लेंढा हार, रोहाडा हार और कुठेहड़ हार हैं। देवता के गूर खेम सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने देव काला कामेश्वर नेता प्रतिपक्ष ठाकुर जयराम के भी आराध्य देवता हैं ऐसे में समारोह में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें