फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कंगना ने बच्चों से दुलार, बजुर्गों से लिया आशीर्वाद और महिलाओं को लगाया गले

Sun, 14 Apr 2024 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी एवं अभिनेत्री कंगना रणौत के जोगिंद्रनगर में हुए रोड शो में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खूब उत्साह नजर आया। इस दौरान कंगना ने छोटे बच्चों से दुलार किया। वहीं, बजुर्गों से आशीर्वाद लेकर और महिलाओं को गले लगाकर कंगना ने उन्हें अपनापन का अहसास करवाया। घटासनी से ऐहजू तक और गोलवां में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कंगना का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन




शनिवार को मंडी-पठानकोट हाईवे पर घटासनी में सुबह करीब 10:40 बजे जैसे ही कंगना पहुंचीं तो उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब दिखे। यहां से जोगिंद्रनगर की ओर बढ़ते ही गुम्मा, गलू, हराबाग और मुख्य बाजार में बॉलीवुड क्वीन का स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और महिलाओं ने रामलीला मैदान में जय श्रीराम के जयघोष से स्वागत किया। यहां जनसभा के दौरान कंगना ने महिला सम्मान को लेकर हुंकार भरी और कांग्रेस को जमकर घेरा।







गोलवां में भाजपा कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक



लडभड़ोल के गोलवां में पहुंचने पर भी कंगना का जोरदार स्वागत हुआ। यहां उन्होंने मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं का परिचय लिया। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक कर लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें