फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आज अखिल, कल पवनदीप मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में पांच सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें नामी कलाकारों और पंजाबी गायकों के साथ हिमाचली गायक भी धमाल मचाएंगे। मिसेज हिमाचल प्रतियोगिता भी मेले का आकर्षण रहेगी।
विज्ञापन

मेले की पहली सांस्कृृतिक संध्या में शनिवार को पंजाबी गायक अखिल, सारेगामापा फेम तन्मय चतुर्वेदी धमाल मचाएंगे। मेले की दूसरी संध्या रविवार 23 मार्च को इंडियन आइडल पवनदीप राजन, इंडियन आइडल फेम नेहा दीक्षित दर्शकों को झुमएंगे। 24 मार्च को हिमाचली लोक गायक अजय चौहान, अजु तोमर, काकू राम ठाकुर पहाड़ी नाटियों से माहौल बनाएंगे।
मंगलवार 25 मार्च को हिमाचली लोक गायक एसी भारद्वाज, ममता भारद्वाज संध्या में चार चांद लगाएंगे। बुधवार 26 मार्च को राइजिंग स्टार विजेता वेन्ट दोसांझ, पंजाबी गायक अमर संधु और मिसेज हिमाचल प्रतियोगिता फाइनल होगा। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि इस बार मेले में पंजाबी, हिंदी और हिमाचल के प्रसिद्ध लोक कलाकारों की गायन प्रस्तुति के अलावा विभिन्न नृत्य विधाओं की प्रस्तुति के साथ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें