फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फोरलेन कार्य के चलते चार मील के पास दो घंटे बंद रहा हाईवे

Fri, 21 Mar 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी से पंडोह के बीच फोरलेन कटिंग व ब्ला​स्टिंग कार्य के चलते रोके गए वाहन। संवाद
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। मंडी से पंडोह के बीच राष्ट्रीय उच्चमार्ग (एनएच) पर चार मील के पास फोरलेन कार्य के चलते सुबह और दोपहर को एक-एक घंटा यातायात बंद रहा। इससे एनएच की दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

हालांकि वैकल्पिक मार्ग वाया कटौला से मंडी-कुल्लू के बीच छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रही, लेकिन बड़े वाहनों को लंबा इंतजार करना पड़ा। गौर हो कि आम जनता और वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कटिंग और ब्लास्टिंग कार्य के दौरान 31 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर बाद 2:00 बजे से 3:00 बजे तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। पंडोह की तरफ से सात मील और मंडी की तरफ से बिंद्रावनी में वाहन रोके गए। इससे वाहन सवार लोगों को एनएच खुलने का इंतजार करना पड़ा।
इस दाैरान यात्रियों में विशंभर, विक्रम, पूजा व सिमरन ने बताया कि बार-बार मंडी से पंडोह के बीच यातायात रोकना सही नहीं है। इससेे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फोरलेन का कार्य रात्रि के समय होना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही जिलाधीश मंडी ने मंडी-पंडोह के बीच दो घंटे के लिए यातायात रोकने के आदेश जारी किए हैं। इस कार्य को देखते हुए लोग अपनी यात्रा की योजना बनाएं या फिर वैकल्पिक मार्ग को अपनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें