फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचायत प्रतिनिधियों को दिए विकास के टिप्स

विज्ञापन
धर्मपुर में पंचायत प्रशिक्षण शिविर में मौजूद जनप्रतिनि​धि। संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। विकास खंड धर्मपुर में नवनियुक्त पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। शिविर में प्रतिनिधियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं, पंचायत कार्यप्रणाली और ग्रामीण विकास से जुड़ी जानकारी दी गई। बीडीओ धर्मपुर सौरभ ठाकुर ने प्रतिनिधियों से कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की मुख्य कड़ी हैं, इसलिए जनहित की योजनाओं को धरातल पर लागू करने के साथ विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मनरेगा अकाउंटेंट राजेंद्र चंदेल ने मनरेगा के प्रावधानों, अभिलेखों के रखरखाव और वीबी-ग्राम जी योजना के तहत आजीविका के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। पंचायत सचिव सुनील बरवाल ने रिकॉर्ड संधारण, ग्राम सभा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के नियमों से अवगत कराया। सीओ सुरेश कौंडल ने विभागीय गतिविधियों में बेहतर समन्वय पर बल दिया। समाजसेवी बसंत सकलानी ने भी ग्रामीण विकास में जनभागीदारी का महत्व समझाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें