फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आपदा से निपटने के लिए स्वयंसेवकों को दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से जोगिंद्रनगर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शनिवार को एसडीएम कार्यालय के कानूनगो मेघ सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

कार्यशाला में पांच पंचायतों द्रुब्बल, लांगणा, धार, खड़िहार और गोलवां के आपदा प्रबंधन टास्क फोर्स के 60 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चली कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपदा जोखिम न्यूनीकरण और आपदा से निपटने के लिए लोगों को संवेदनशील बनाना और बचाव की तैयारियों को लेकर जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यशाला के अंतिम दिन शनिवार को दमकल विभाग जोगिंद्रनगर के प्रभारी कर्म चंद ने आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस दौरान स्वयंसेवकों को आग से बचाव के अभ्यास भी कराए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें