फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के चलते मंडी डिपो के तीन लांग रूट बंद, 30 लोकल रूट भी रोके

विज्ञापन
मंडी के बस स्टैंड में पसरा सन्नाटा रविवार को कम दिखे लोग संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। कोरोना के चलते जिले में एचआरटीसी को सवारियां नहीं मिल रही हैं। इसके चलते कुछ लंबी दूरी और कुछ लोकल रूटों की बसें बंद कर दी गई हैं। जिले में एचआरटीसी डिपुओं में रूटों पर रोजाना बसें नहीं चल रही हैं।
विज्ञापन

मंडी डिपो में तीन लांग रूट बंद कर दिए हैं, वहीं कुछ रूटों पर आधे रास्ते तक ही बसों को भेजा जा रहा है। मंडी डिपो से मंडी-चंडीगढ़ सुबह सवा चार, मंडी दिल्ली रात 9 बजे और मंडी-हरिद्वार बस जो कि सुबह सवा पांच बजे चलती है को बंद किया है। कई निजी बस ऑपरेटर सवारियां न मिलने के कारण रूट पर बसें नहीं चला रहे हैं। निजी बस आपरेटरों सवारियों को देखकर ही बसों को चला रहे हैं।
इसके अलावा सुंदरगनर डिपो की एक लांग रूट की बस को बंद किया गया है, जो सुंदरनगर-जंजैहली-दिल्ली रात 6 बजे से चलती है। इस डिपो के द्वारा करीब 20 लोकल रूटों पर भी बसें बंद कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को मंडी डिपो के चल रहे 170 रूटों में से 120 लोकल रूट जारी तो 30 रूट बाधित रहे है। वहीं सुंदरनगर में चालू 80 रूटों में 20 लोकल बंद रहे। देखा जा रहा है कि कोविड पर लगाई गई पाबंदियों का असर दिखने लगा है।
विज्ञापन

आरएम मंडी गोपाल शर्मा ने बताया कि कोविड के चलते सवारियां कम हैं, जिसके चलते कुछ रूटों को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें