फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हिमरी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

विज्ञापन
हिमरी गंगा में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर के हिमरी गंगा में चैत्र मास के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं ने शाही स्नान किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लेख राम ठाकुर ने बताया कि साल के दो बार अप्रैल और सितंबर में मेले के साथ-साथ स्नान का भी आयोजन होता है। चौहारघाटी के आराध्य देव हुरंग नारायण द्वारा अपनी जादुई छड़ी से यहां पर पानी निकाला था।
विज्ञापन

आज भी लोगों ने मंदिर में माता के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया था। सुबह से ही मंदिर में स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। वही दिन भर मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। इस दौरान क्षेत्र के आराध्य देव सीयून गहरी भी मंदिर में विराजमान थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें