फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 10 दिन मनाया जाएगा नवरात्रि पर्व : नरेंद्र शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। विशेष बात यह है कि इस बार नवरात्रि पर्व 10 दिनों तक चलेगा क्योंकि 24 सितंबर दो दिन तृतीया तिथि का योग बनने से पर्व 9 दिन के बजाय 10 दिन मनाया जाएगा, जो इस बार बहुत ही शुभ है।
विज्ञापन

बल्ह घाटी के आचार्य नागेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्रि पर्व 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस घटस्थापना का विशेष और शुभ योग बन रहा है। इस योग में पूजा का महत्व और बढ़ जाता है।
उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्रि पर्व हिंदुओं का प्रमुख पर्व है। इस दौरान माता दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। बल्ह घाटी के ग्राम देवता सत श्री देव बालाकामेश्वर मंदिर नेर धडवाहन में नवरात्रि के दौरान 12 से अधिक पंडित पूजा- पाठ और हवन आदि में भाग लेंगे। दिन रात दुर्गा माता की स्तुति कर जन कल्याण के लिए मंगल कामना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें