फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी-कुल्लू हाईवे बंद, यात्रियों के छूटे पसीने

विज्ञापन
डयोड में एनएच किनारे गिरे मलबे को हटाने के लिए रोका गया हयातायात। संवाद
विज्ञापन
मंडी। कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी से कुल्लू के बीच एक बार फिर मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सड़क पर मरम्मत कार्य चला, जिस कारण यातायात पूरी तरह ठप रहा। डयोड समेत तंग जगहों पर मशीनरी से मलबा हटाया गया ताकि दोतरफा यातायात और वोल्वो बसों को आसानी से गुजारा जा सके। यातायात बंद होने से वाहनों की रफ्तार थम गई और यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मंडी से कुल्लू के बीच वाया कटौला समय स्लाॅट के अनुसार छाेटे वाहनों की आवाजाही होती रही। बड़े वाहनों को हाईवे पर इंतजार करना पड़ा। बसों में सफर कर रहे लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच खड़े रहकर इंतजार करना यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल हो गया। स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों ही सड़क बंद होने से परेशान नजर आए। यात्रियों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। कभी बारिश के चलते तो कभी पहाड़ी से पत्थर गिरने और कई बार मरम्मत कार्य के कारण यह मार्ग बार-बार बाधित रहता है। मंडी से कुल्लू तक का सामान्य सफर, जो कुछ घंटों का होना चाहिए, अक्सर पूरे दिन में बदल जाता है।
लोगों का कहना है कि अगर कोई जरूरी काम हो, तो उन्हें एक दिन पहले ही निकलना पड़ता है ताकि समय पर गंतव्य तक पहुंचा जा सके। बार-बार सड़क बंद होने से न केवल आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है, बल्कि पर्यटन उद्योग और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। बता दें कि आने वाले दिनों में भी यह मरम्मत कार्य जारी रहेगा। ऐसे में कुछ दिन परेशानी झेलनी होगी।
विज्ञापन

...
महीने में एक बार कुल्लू आना होता है, लेकिन अब इस मार्ग से आवाजाही बेहद जोखिमपूर्ण हो गई है। कभी बारिश तो कभी पहाड़ों से पत्थर गिरने का ख़तरा बना रहता है। शुक्रवार को कुल्लू जाने के लिए मंडी से 4 घंटे का समय लगा। पिछले महीने भी चार घंटे औट टनल में गुजारने पड़े थे। प्रशासन को जल्द ही इस मार्ग को दोतरफा यातायात के लिए बनाना चाहिए।
-मनोरंजन निवासी यात्री
...
आए दिन पंडोह से मंडी में जाम की स्थिति बनी रहती है। पंडोह से मंडी जाने वाली बस को भी जाम में फंसना पड़ता है। प्रशासन से अपील है कि जल्द ही मार्ग को ठीक किया जाए, जिससे जाम की स्थिति न बन पाए।
विज्ञापन

-मनोज सोनी, निजी बस संचालक
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें