फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शातिरों ने उड़ाई सिंचाई योजना की पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र की सलवाहन पंचायत में पाली और चुनाहन गांव के खेतों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने वाली पाइपलाइन को शातिरों ने चुरा लिया। शातिर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पाइपलाइन को उखाड़ कर ले गए।
विज्ञापन

किसान लाल सिंह, किशोरी लाल, प्रभु राम, जगदीश, रमेश, आदर्श, जीवन और खूब राम ने बताया कि यह पाइपलाइन बीबीएमबी नहर के ऊपर बने फुटब्रिज से होकर डाली गई थी।
ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की मांग की है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता किशोरी लाल चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी तथा किसानों को सिंचाई के लिए कोई समस्या न हो जल्द ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें