फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हिंदू सम्मेलन में भजनों की दी प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। स्वामी विवेकानंद जयंती पर सोमवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर नौण में हिंदू सम्मेलन और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में हिंदू रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष कमल गौतम बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक दिनेश सिंह जम्वाल ने बताया कि मातृ शक्ति की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई। कमल गौतम ने हिंदू समाज के हितों, सामाजिक एकता, संस्कारों और युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए। उन्होंने समाज को नशा जैसी बुराइयों से दूर रहने तथा महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद की राह को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, रजत ठाकुर, यशवंत सिंह, जोगिंद्र धलारिया, कुलदीप चंद, चंपा राणा, कुमकुम खरवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें