फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का ताला तोड़ा, वकील का लैपटॉप चोरी

Thu, 12 Nov 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में दीपावली की पूर्व रात्रि को चोर बैंक का ताला तोड़ गए। वहीं, मंगवाई मोहल्ले में चोर एक वकील का लैपटॉप चुरा ले गए। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन



11 नवंबर की सुबह किसी व्यक्ति ने बैंक प्रबंधन को सूचना दी कि बैंक का ताला टूटा हुआ है। इस पर बैंक प्रबंधन ने सिटी पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच में पाया गया कि बैंक में रखा गया सारा कैश सही सलामत है और बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है।

 हालांकि बैंक में सभी दराज व फाइलें खुली पड़ी थीं। बैंक के सहायक प्रबंधक ओपी शर्मा ने बताया कि 11 नवंबर की सुबह बैंक कर्मचारी ने बैंक का ताला टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना दी। बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। वहीं, बैंक से कुछ दूरी पर मंगवाई में एक वकील के घर से लैपटॉप चोरी हो गया। इधर, सिटी पुलिस चौकी के प्रभारी राम लाल ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें