पधर (मंडी)। किसान मेला पधर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मशहूर लोक गायिका जोनी ठाकुर और चंद्रमणि तोशी की सुरीली आवाज पर दर्शक खूब थिरके। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी लोककला के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संध्या में राम प्रकाश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने उनका स्वागत किया। चंद्रमणि तोशी ने मंच संभालते ही पहाड़ी नाटियों की झड़ी लगाई। उन्होंने लोभी दिलारे, कैनोरिए, लाल परिये, मैं जट यमला पगला दीवाना, तू माने या ना माने दिलदारा, तेरा मेरा प्यार अड़िये बचपनो रा, तारा लाड़िये, तेरा लागा दांदे रा चावा उतमिये, बचना ए हसीनों लो मैं आ गया गाकर युवाओं को खूब नचाया। वहीं, स्टार नाइट कलाकार जोनी ठाकुर ने मंच पर आते ही पहाड़ी नाटियों का गुलदस्ता पेश किया।
उन्होंने दो दिलों की प्रेम कहानी ले आई देखो कहां, जा रांझन रांझन, वे कमलेया मेरे नादान दिल, लैला मैं लैला ऐसी हूं लैला, ये मेरा दिल यार का दीवाना, पिया तू अब तो आ जा, मीठी मीठी बातें, प्यारी बेगमा, आ जा रे, मेरे दिलबर आजा, झिकड़े धोणे बोला डोडे रा बूटड़ू, कंकरिया मार के जगाया, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, गोरा गोरा मूंह, इन्हां बड़ियां तो तुड़का लाणा ओ ठेकेदारणिये गाकर दर्शकों को खूब नचाया। स्थानीय कलाकार श्रेया, कृतिका वर्मा, गोलू, तानिया, सिमरन, साक्षिता, चुनी लाल, हरी सिंह, सूरज मेहता एंड पार्टी, संजना, अक्षय कुमार, अराध्या, अशिमा, अर्पिता, प्रांजल ठाकुर, ज्योति, डिंपल, ममता, आरुषी शर्मा ने भी अपनी लोककला के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया।
जोगिंद्रनगर के कलाकार सोहन सिंह, अक्षव, बबली ठाकुर, राकेश रावत, मेहविश ने भी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा आर्यन ठाकुर चंबा, स्वेता राणा पालमपुर, मीनू शर्मा मंडी, रेनू म्युजिकल ग्रुप धर्मशाला, कृष्ण कुमार शिमला, राकेश ने पंजाबी, बॉलीवुड और पहाड़ी गानों से समां बांधा। पालमपुर की शारदा शर्मा, शिमला म कृष्ण वर्मा और राजेंद्र वर्मा ने पहाड़ी नाटियों से सांस्कृतिक संध्या में वाहवाही लूटी।