फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कबड्डी में विवेक अकादमी की टीम ने जीता मैच

Thu, 17 Apr 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जिला स्तरीय किसान मेला पधर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में दमखम दिखाते ​​खिला
विज्ञापन
पधर (मंडी)। जिला स्तरीय किसान मेला पधर में आयोजित पुरुष वर्ग की कबड्डी ओपन प्रतियोगिता के पहले मैच में विवेक अकादमी की टीम विजेता और सेवन ब्रदर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

कबड्डी में कुल 6 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने 3100 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किए।
इस अवसर पर आयोजित वाॅलीबाल ओपन प्रतियोगिता के पहले मैच में सीएम कोटली की टीम विजेता और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर की टीम उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। बैडमिंटन में अंशुल विजेता रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें