फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक में सात नालों का होगा तटीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक की उपजाऊ जमीन को सालों से नुकसान पहुंचाने वाले सात नालों के लिए नगर परिषद ने योजना बना ली है। योजना के तहत नालों का तटीकरण किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की बैठक में सहमति बनी है।
विज्ञापन

नगर परिषद नेरचौक की अहम बैठक शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी राणा ने की। बैठक में सभी पार्षदों ने एकमत से उपजाऊ भूमि को बंजर बना रहे 7 नालों के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की योजना को पारित किया।
पार्षदों ने कहा कि इन नालों की वजह से सोना उगलने वाली बल्ह घाटी की उपजाऊ जमीन बरबाद हो रही है। जल्द ही इन नालों के तटीकरण के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। मनोनीत पार्षद मनोज ठाकुर, सागर कौंडल ने बैठक में नालों के तटीकरण मुद्दा जोर शोर से उठाया। इस पर सहमति बनाते हुए जल्द कार्य शुरू करने के लिए डीपीआर तैयार करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि सभी 7 नालों के तटीकरण के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। ढांगू में जल्द ही पार्क बनाया जाएगा। नगर परिषद के पास अपना कोई खेल मैदान न होने से भंगरोटू में 10 बीघा जमीन सरकारी देखी गई है, जिसे जल्द ही अपने कब्जे में लेकर भंगरोटू में एक मैदान बनाया जाएगा। बताया कि परिषद हाउस नंबर के साथ घरों की टैगिंग करेगी।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी राणा, कार्यकारी अधिकारी स्मृतिका नेगी, नर्मदा अभिलाषी, मीना, गायत्री, उपाध्यक्ष परम देव, अभिषेक, विजय, शक्ति सिंह, मनोज, जोध सिंह, बंटी ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता दीक्षा, सफाई पर्यवेक्षक गोपाल, तकनीकी सहायक रविंद्र, तिलक, वंदना, अभिलेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें