पारंपरिक परिधानों में शिमला, कुल्लू, मंडी और जिला कांगड़ा के मॉडलों ने दिखाई अदाएं
.................
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। मिस मंडी का ताज हासिल करने के लिए जोगिंद्रनगर में प्रदेशभर की सुंदरियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतिस्पर्धा में शनिवार को मॉडलों ने वेस्टर्न और पारंपरिक परिधानों में सजधज कर आकर्षक अदाओं से दर्शकों का मनोरंजन किया।
प्रतिस्पर्धा में शिमला की प्रेरणा, कांगड़ा की राधिका, मंडी की रिया, वंशिका, अंजना, जिया, जाहन्वी, सूर्यांशी, मानसी और प्रिया, शिल्पा, कुल्लू की पल्लवी समेत 16 मॉडल ने रैंप में कैटवाक किया। इस दौरान हिमाचली गायिका सोनिया, रागिनी, निमय ठाकुर, अजय, लीलाधर, शोभा ठाकुर, जोनी ठाकुर, सुभाष राणा ने हिंदी, पहाड़ी, बाॅलीवुड गानों से उपस्थित दर्शकों को झुमाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और शिक्षकों के अलावा सामाजिक सरोकारों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली विभूतियों को भी नवाजा गया।
कार्यक्रम के दौरान लिटल मिस और मिस्टर के बाल प्रतिभागियों ने भी आकर्षक वेशभूषाओं में सजधज कर अपनी प्रतिभा दिखाई। छोटे बच्चों की गणेश वंदना, त्रिदेव नृत्य भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। कार्यक्रम मुख्य आयोजक जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, निखिल वालिया, मॉडल प्रिया ने बताया कि मिस मंडी का ताज पहनने के लिए मॉडल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। संवाद