फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता लाने की जरूरत : अनिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंटल हेल्थकेयर एक्ट 2017 पर जागरूकता कार्यशाला में बोले विशेषज्ञ
विज्ञापन

.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी ने वीरवार को जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें उपमंडल स्तर पर नियुक्त पैनल लॉयर, पैरा लीगल वाॅलंटियर और अन्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मेंटल हेल्थकेयर एक्ट 2017 के प्रावधानों और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति एनआर ठाकुर ने बताया कि मेंटल हेल्थकेयर एक्ट 2017 का मुख्य लक्ष्य हर व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना, मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों के अधिकारों की रक्षा करना और इस क्षेत्र में सुधार लाना है। मनोचिकित्सक डाॅ. अनिता ने बताया कि एक्ट के तहत मानसिक बीमारियों को शारीरिक बीमारियों के बराबर माना गया है। कार्यशाला में मौजूद विशेषज्ञों ने इस बात पर बल दिया कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में अभी भी जागरूकता की कमी है। इसमें जागरूकता लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विवेक कायस्थ ने इस कार्यशाला को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर अधिवक्ता हेम सिंह ठाकुर, चमन लाल, गायत्री गुलेरिया, चंद्र रेखा, दलीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें