करसोग बस स्टैंड के समीप पीएनबी के एटीम को तोड़ते शातिर सीसीटीवी फुटेज में हुए कैद।
- फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। बस अड्डा करसोग में स्थापित पीएनबी के एटीएम को शातिरों ने चुराने का प्रयास किया। मशीन को तोड़ कर बूथ से बाहर सड़क तक पहुंचा दिया लेकिन पुलिस को भनक लगने पर शातिर मशीन को छोड़ कर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज जांचने पर शातिरों की पहचान नहीं हो सकी है।
शातिरों ने चेहरे पर मास्क लगा रखे थे। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शातिरों ने रविवार सुबह बस अड्डा के समीप कैंची मोड़ पर लगे पीएनबी के एटीएम को चोरी करने का प्रयास किया। मशीन को उखाड़ने के बाद शातिर इसे सड़क तक ले गए।
पुलिस को मामले को भनक लग गई और मौके पर पहुंची। शातिर मशीन को सड़क पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मशीन को कब्जे में लेकर बैंक प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि शातिरों ने नकाब और मुंह में मास्क पहन रखे थे। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।