फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डैहर में मोबाइल टावर से दिनदहाड़े चोरी, मौके से भागे, लोगों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 70 हजार रुपये का सामान चोरी करने का आरोप, स्थानीय लोगों ने पीछा कर दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। डैहर में शनिवार दोपहर बाद मोबाइल टावर से चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से पहाड़ी से नीचे छलांग लगा दी। एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा तीखी ढांक में छिप गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद उसे भी दबोच लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डैहर बाजार से सटे क्षेत्र में मोबाइल टावर में चोरी की सूचना मिलने पर टावर की देखरेख करने वाले लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दो युवकों को टावर से सामान निकालते हुए पकड़ लिया। लोगों को देखते ही दोनों आरोपी फोरलेन से नीचे पहाड़ी की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने पीछा कर सुशील (30) निवासी पट्टा, डाकघर नसवाल, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर को पकड़ लिया। वहीं, रोहित (19) निवासी मोहल्ला कसवाल, डाकघर मंडावर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, तीखी ढांक में छिप गया।काफी तलाश के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने रोहित को भी पकड़ लिया। शिकायतकर्ता संजय कुमार निवासी डैहर ने पुलिस को बताया कि उनकी जमीन पर मोबाइल टावर स्थापित है और वह इसकी देखरेख करते हैं। तकनीकी कर्मचारियों से चोरी की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि टावर से करीब 70 हजार रुपये का सामान चोरी किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें