फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में बिताए अनमोल पल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी के आर्य युवा समाज के लगभग 50 विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया के मार्गदर्शन में सुंदरनगर के देहरी स्थित द सुकेत सीनियर सिटीजन होम का दौरा किया। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से वैदिक हवन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने वृद्धजनों के पास बैठकर उनके जीवन के अनुभवों और संघर्षों के बारे में आत्मीय चर्चा की। इस मिलन समारोह को और जीवंत बनाते हुए बच्चों ने मधुर भजन गाए, वहीं उत्साह से भरे बुजुर्गों ने भी गीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को यादगार बना दिया। स्कूल प्रशासन की ओर से आश्रम के सभी वृद्धजनों को ठंड के मदेनजर गर्म रजाइयां भेंट की। आश्रम के अध्यक्ष डॉ. पदम गुलेरिया ने इस अनूठी पहल की सराहना की। इस अवसर पर डीएवी नेरचौक के प्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें