फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के त्रामट में युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के त्रामट निवासी 17 साल के युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। घटना के वक्त अभिभावक गांव में एक समारोह में गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम अभिभावकों ने किसी रिश्तेदार को घर में गाय दोहने (दूध निकालने) के लिए फोन किया। जब रिश्तेदार घर पहुंचा तो उसने नाबालिग को फंदे पर लटका पाया।
सूचना मां-बाप और पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

युवक के नजदीकी रिश्तेदारों और परिजनों से पूछताछ की गई है। आसपास के लोगों के भी बयान कलमबद्ध किए गए हैं। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें