मंडी कॉलेज में एबीवीपी की ओर से आयोजित नगर खेल कुंभ खेल प्रतियोगिताओं के कबड्डी के मैच दमखम दिख
- फोटो : ramnagar news
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं खेलो भारत नगर मंडी की ओर से वल्लभ कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को नगर खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। खेल महाकुंभ में वूशु, ग्रेपलिंग, महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता एवं पुरुष वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि नीलम ठाकुर व विशिष्ट अतिथि मांचली ठाकुर रहीं।
पुरुष वर्ग में 65 किलोभार वर्ग में शिवम व राहुल के बीच पहला मुकाबला हुआ, जिसमें शिवम विजयी रहा। 54 किलोभार वर्ग में रितेश व भूपेद्र के बीच हुआ, जिसमें रितेश विजय रहा। महिला वर्ग में 75 किलाेभार वर्ग में शिवानी व समृद्धि के बीच मुकाबला हुआ, इसमें शिवानी विजेता रही। 52 किलोभार वर्ग में साक्षी व स्मृति के बीच मुकाबला हुआ। इसमें स्मृति विजेता रही। ग्रेपलिंग में महिला वर्ग में पहला मुकाबला शिवानी व कविता के बीच खेला गया, जिसमें शिवानी विजेता रही। दूसरे मुकाबले में आरती ने स्मृति को हराया जबकि साक्षी ने संजना को मात दी।
कबड्डी में महिलाओं के मुकाबले में पहला मैच आईटीआई मंडी व वीजीसी मंडी के बीच खेला गया। इसमें वीजीसी ने आईटीआई मंडी पर 50-15 से जीत हासिल की। दूसरा मैच बासा व ब्लू स्टार के बीच खेला गया। इसमें बासा ने 43-15 से मैच में जीत हासिल की। पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंडी व जोगिंद्रनगर के बीच खेला गया, जिसमें मंडी ने जोगिंद्रनगर को 38-33 रन से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल सुंदरनगर व कुल्लू के बीच खेला गया। इसमें सुंदरनगर ने कुल्लू को 35-30 से हराया और फाइनल में प्रवेश कर लिया।
हॉकी में लड़कियों में पहला मुकाबला मंडी स्पोर्ट्स व डीएवी कांगड़ा के बीच खेला गया, जिसमें कांगड़ा ने 2-1 से जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में हॉकी में सोलन व हमीरपुर के बीच खेला गया। यह मैच 1-1 से बराबर रहा। खेलो भारत जिला संयोजक नरेश ने बताया कि पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए। इस अवसर पर सुधांशु कपूर, शशि शंकर, टेक चंद व चिराग ठाकुर उपस्थित रहे।