फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म : जोगिंद्रनगर-पठानकोट हेरिटेज ट्रैक पर मार्च तक दौड़ेंगी ट्रेनें

Thu, 06 Feb 2025 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन में पहुंची रेलगाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगेंद्रनगर से पठानकोट के लिए मार्च के अंत तक रेलगाड़ियों का संचालन शुरू हो सकता है। लंबे इंतजार के बाद 164 किमी लंबे हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर रेलवे ने मार्च के अंत तक रेलगाड़ियां चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। तीन साल के बाद सेवाएं बहाल होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पठानकोट रेलवे जंक्शन से तीन किमी दूर 205 मीटर लंबे चक्की पुल का निर्माण कार्य 80 फीसदी पूरा हो चुका है। जुलाई 2022 में पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हुए इस पुल के पुनर्निर्माण में बाधाओं को दूर कर स्पैन स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है।
रेलवे डीआरएम संजय साहू के हालिया निरीक्षण के बाद हाईटेक मशीनों से निर्माण कार्य में तेजी आई है। फरवरी अंत तक पुल का स्पैन कार्य पूरा कर मार्च में ट्रायल शुरू किया जाएगा। अधिकारिक स्वीकृति मिलने के बाद मार्च माह के अंत तक रेलगाड़ियों को नूरपुर जंक्शन से पठानकोट तक लाया जाएगा। फिर पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक रेलगाड़ियों की आवाजाही दोनों ओर से शुरू होगी। मौजूदा समय में जोगिंद्रनगर से बैजनाथ पपरोला और नूरपूर तक दो जोड़ी रेलगाड़ियां बीते कई माह से आवागमन कर रही हैं।
विज्ञापन


10 फरवरी से बदलेगा बैजनाथ पपरोला-नूरपुर ट्रेनों का समय
बैजनाथ पपरोला से नूरपुर तक चल रही ट्रेनों की समय सारणी 10 फरवरी से बदली जाएगी। रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय की अधिसूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 52467 नूरपुर से अब दोपहर 1:30 बजे चलेगी और बैजनाथ पपरोला शाम 7:20 बजे पहुंचेगी पहले नूरपुर के चलने का समय दोपहर 2:30 बजे था और शाम 8:20 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचने का था। वहीं, ट्रेन संख्या 52474 बैजनाथ बैजनाथ पपरोला से अब दोपहर 2:00 बजे चलेगी और शाम नूरपुर 8:10 बजे पहुंचेगी। पहले चलने का समय 3:00 बजे और पहुंचने का समय 9:10 बजे था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें