फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इंतजार खत्म, कल से जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी रेलगाड़ियां

विज्ञापन
जोगिन्द्रनगर रेलवे स्टेशन में मंगलवार को  ट्रायल के दौरान पहुंचा रेल ईंजन।  संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर हेरिटेज रेलवे लाइन पर पांच माह बाद फिर रोमांचक सफर के लिए उत्तर रेलवे ने दो रेलगाड़ियों को कांगड़ा से जोगिंद्रनगर तक शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। कांगड़ा से बैजनाथ पपरोला और जोगिंद्रनगर तक अलग-अलग चरणों में रेल इंजन के सफल ट्रायल के बाद संचालन को हरी झंडी मिल गई है।उत्तर रेलवे ने दो रेलगाड़ियों को समयसारिणी के साथ 28 दिसंबर से आवाजाही शुरू करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जोगिंद्रनगर से बैजनाथ पपरोला और कांगड़ा जंक्शन तक चार रेलगाड़ियों की आवाजाही होगी। इनमें जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से बैजनाथ पपरोला तक दो रेलगाड़ियां अप डाउन करेंगी। बैजनाथ पपरोला से भी दो रेलगाड़ियों को कांगड़ा तक चलाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को रेल इंजन के फिर ट्रायल हुए। सुबह 8:30 बजे बैजनाथ से जोगिंद्रनगर के लिए रवाना हुए रेल इंजन ने 10:25 बजे स्टेशन पर दस्तक दी। दोपहर बाद फिर स्थानीय रेलवे स्टेशन में रेल इंजन ट्रायल के दौरान पहुंचा।
विज्ञापन

उधर, रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रविंद्र रावत ने बताया कि दोनों ही समय में रेल इंजन तय समय पर स्टेशन पहुंचा है। 28 दिसंबर से रेलगाड़ियां जोगिंद्रनगर से कांगड़ा तक चलाने की अधिसूचना उत्तर रेलवे ने जारी कर दी है।
बॉक्स
जोगेंद्रनगर से पपरोला के लिए सुबह 8:00 बजे दौड़ेगी पहली रेलगाड़ी
28 दिसंबर को जोगिंद्रनगर से पहली रेलगाड़ी सुबह 8:00 बजे बैजनाथ पपरोला की ओर रवाना होगी। इस लाइन पर 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रेलगाड़ी अपना सफर पूरा करने के बाद 9:35 पर बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। दोपहर एक बजे बैजनाथ पपरोला से रेलगाड़ी वापस जोगेंद्रनगर रेलवे स्टेशन की ओर लौटेगी, जो कि 2:35 बजे जोगद्रनगर स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार जोगेंद्रनगर से दूसरी रेलगाड़ी 10:30 बजे बैजनाथ पपरोला की और दौड़ेगी। इसका समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


पपरोला, कांगड़ा के बीच इस समय चलेगी रेल
बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि बैजनाथ से कांगड़ा के लिए पहली गाड़ी सुबह 6:00 बजे, दूसरी गाड़ी 9:30 बजे कांगड़ा के लिए रवाना होगी। पालमपुर, चामुंडा, सुलह, परौर कांगड़ा मंदिर के रेलवे स्टेशनों से गुजरते हुए पहली रेलगाड़ी कांगड़ा रेलवे स्टेशन में 8:15 बजे पहुंचेगी। जबकि दूसरी रेलगाड़ी दोपहर 12:30 बजे कांगड़ा स्टेशन पर पहुंचेगी। बताया कि दोपहर तीन बजे कांगड़ा से बैजनाथ पपरोला के लिए रेलगाड़ी रवाना होगी, यह सायं 5:10 बजे कांगड़ा स्टेशन में पहुंचेगी। कांगड़ा रेलवे स्टेशन से 6:20 बजे बैजनाथ पपरोला के लिए रेलगाड़ी चलेगी, जो कि सायं 8:20 मिनट पर बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें