फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में एक ही जगह टेस्ट सुविधा के लिए बढ़ा इंतजार

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के पुराने गायनी वार्डों को उखाड़ कर तैयार की जा रही प​ब्लिक हेल्थ लैब। स
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मरीजों को अभी एक ही छत के नीचे टेस्ट सुविधा के लिए इंतजार करना होगा। अस्पताल के पुराने गायनी वार्ड में राज्य सरकार की ओर से करीब सवा करोड़ की लागत से पब्लिक हेल्थ लैब (डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब) का कार्य पिछले पांच माह से रुका पड़ा है।
विज्ञापन

दिसंबर 2024 में शुरू हुए लैब निर्माण कार्य में अभी पुराने गायनी वार्ड में उखाड़ी गई दीवारों पर प्लॉस्टर और सेल्फ ही तैयार हो पाए हैं। इस लैब के बनने से मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी तरह के टेस्ट करवाने में सुविधा मिलेगी और रिपोर्ट भी मौके पर ही दी जाएगी। अब तक मरीजों और तीमारदारों को टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल परिसर में यहां से वहां की दौड़ लगानी पड़ रही है। लैब में मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी तरह की टेस्ट सुविधा मिलेगी।



इस कार्य को एनएचएम की ओर से एचएलएल लाइफकेयर कंपनी के माध्यम करवाया जा रहा है। इसे मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन करीब एक साल होने पर भी लैब कार्य को सही ढंग से शुरू नहीं किया जा सका है। नया एमसीएच भवन बनने से गायनी वार्ड को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है और अब पुराने वार्ड को उखाड़ कर पब्लिक हेल्थ लैब तैयार होनी है।
विज्ञापन


....



पब्लिक हेल्थ लैब केंद्र सरकार की योजना है। लैब के बनने से मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी तरह के टेस्ट की सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य क्यों रुका है, इस बारे विभाग के निदेशक ही सही जानकारी दे पाएंगे।
विज्ञापन


-डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी



0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें