मंडी। वल्लभ राजकीय कॉलेज मंडी में पीटीए के तत्वावधान में शनिवार को पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. रितेश वर्मा ने मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार, पीटीए अध्यक्ष सुरिंद्र ठाकुर का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में पीटीए ने कॉलेज छात्रों के दूसरे बैच को निशुल्क पुस्तकें प्रदान कीं। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार ने छात्रों को समर्पण के साथ कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
सुरिंद्र ठाकुर ने शिक्षा के महत्व पर कहा कि पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र हैं। इन्हीं पुस्तकों से कल के डॉक्टर, वैज्ञानिक, प्रोफेसर और आईएएस अधिकारी बनेंगे। कार्यक्रम में डॉ. नीतू पठानिया ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार जताया। संवाद