फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रोपा के ग्रामीणों ने खुद बनाई पुलिया

विज्ञापन
रोपा गांव में जनसहयोग से बनाया 18 मीटर लंबी पुलिया। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
मनरेगा योजना के तहत किया निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली के तहत रोपा गांव के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गांव के पास बहने वाले नाले पर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए 18 मीटर लंबी एक नई पुलिया का निर्माण पूरा हो गया है। बीते रविवार को स्थानीय लोगों ने पुलिया का स्लैब डालने का कार्य पूरा किया।
विज्ञापन

पूर्व वार्ड सदस्य लीला ठाकुर सहित महिलाओं ने बताया कि तीन वर्ष पहले भारी बरसात के कारण नाले पर बनी पुरानी पुलिया तेज बहाव में बह गई थी। तब से लेकर आज तक स्थानीय लोग विशेषकर बुजुर्ग और स्कूल जाने वाले बच्चे नाला पार करने में रोजाना भारी मुश्किलों का सामना कर रहे थे। बरसात के दिनों में तो यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता था और कई बार लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता था। अब मनरेगा योजना के तहत समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया है। पुलिया के निर्माण की सबसे खास बात स्थानीय लोगों का सामूहिक श्रमदान रही। रविवार को स्लैब डालने के कार्य में रोपा-बनवार के महिला मंडलों की सदस्यों, युवाओं, शिक्षकों और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने सहयोग किया। पंचायत के पूर्व उपप्रधान काहन सिंह ने भी लगातार दो माह तक निर्माण की देखरेख में अहम भूमिका निभाई। ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस पुलिया के निर्माण में मनरेगा के फंड के साथ-साथ स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने भी विधायक निधि से एक लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें