फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एकजुटता से ही कामयाब होगा संयुक्त मोर्चा संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। अनुसूचित जाति-जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग संघर्ष मोर्चा की जिला इकाई की बैठक रविवार को गुरुद्वारा साहिब नेरचौक में हुई। बैठक की अध्यक्षता बल्ह इकाई अध्यक्ष हरी राम नायक ने की। उन्होंने सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष भवानी आजाद ने कहा कि अपने-अपने खंडों में सदस्यता अभियान शुरू करें और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बारे लोगों को अवगत करवाएं। संयुक्त बैठक में मंच का संचालन राजीव रुपल ने किया।
उन्होंने विभिन्न खंडों से आए इकाई अध्यक्ष और सदस्यों से मोर्चा के विकास के लिए समर्पित भावना से कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर रणजीत सिंह को सर्वसम्मति से जिला संयुक्त मोर्चा का सचिव और दया राम संधू को उपाध्यक्ष चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें