टिहरा (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल की घरवासड़ा पंचायत के वार्ड भड्डू प्रथम, द्वितीय और अनसवाई और ग्राम पंचायत डरबाड़ के चसवाल गांव में मनरेगा समितियों का गठन किया गया। इस अवसर पर मनरेगा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और जिला महासचिव सोहन सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मनरेगा समितियों का गठन पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया है।
इस मौके पर संबंधित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें लता देवी प्रधान, सोमा देवी उपप्रधान और शीला महासचिव चुना गया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई टीम गांव के विकास और मजदूरों के हित में बेहतरीन कार्य करेगी। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों को रोजगार देने और विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता सहन नहीं की जाएगी। समितियों के गठन से पंचायतों में विकास कार्य और अधिक गति पकड़ेंगे। संवाद