सराज क्षेत्र के दो देवताओं के गूर देव समाज के प्रधान पंडित शिवपाल को पड्डल मैदान में रात गुजारने ?
- फोटो : Mandi
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में सराज क्षेत्र के दो देवताओं ने रविवार की पूरी रात पड्डल मैदान में ही गुजारी है। गूरों का कहना था कि क्षुब्ध होने की वजह प्रशासन और सर्व देवता समिति को बता दी है। सराज के ये दो देवता देव श्री मार्कंडेय ऋषि इलावा वांश सुनारू और देवता श्री भूषण इलाका भूराह हैं।
देव मार्कंडेय ऋषि के गूर जयदेव और देव श्री भूषण के गूर देवा राम ने बताया कि जानकारी मिलने पर तहसीलदार और सर्व देवता समिति के प्रधान पंडित शिवपाल आए थे। उन्होंने किसी संकट का अंदेशा जताया है। ऐसे में इस संकट से बचने के लिए उनको पूरे पड्डल मैदान की परिक्रमा करनी है।
उधर, दोनों देवताओं के देवलुओं से पड्डल मैदान की परिक्रमा करने के लिए विचार-विमर्श किया जा रहा है। देवताओं के गूरों का कहना है कि जल्द ही सर्व सहमति होने पर देवताओं की इच्छा के मुताबिक पड्डल मैदान की परिक्रमा की जाएगी।
उधर शिवपाल शर्मा ने कहा कि इस बारे गूरों से बातचीत की जा रही है। यदि वह पड्डल की परिक्रमा करना चाहते हैं तो विचार-विमर्श कर कर सकते हैं। इसमें कोई आपत्ति नहीं है।