फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोटू में कार को टक्कर मार कर पलटा ट्रक

विज्ञापन
सुंदरनगर के धनोटू में कार को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रक। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर धनोटू में कुल्लू की तरफ जा रहा एक ट्रक मोड़ काटते समय कार को टक्कर मार कर पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर ललित चौक पर पर्यटकों को लेकर मनाली जा रही टैक्सी डिवाइडर से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे में टैक्सी सवार करीब छह लोग बाल-बाल बचे हैं। धनोटू में शुक्रवार रात को ट्रक ने मोड़ काटते हुए एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया।
पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया धनोटू पुलिस थाना में मामले को लेकर कार मालिक अरिजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी संगरूर की शिकायत पर ट्रक चालक के साथ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। डिवाइडर के साथ टकराई कार के मामले में थाना में शिकायत दर्ज नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें