फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल का नहीं दिखा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रदेशभर के अस्पतालों में तैनात 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी वीरवार रात से 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में रेफर मरीजों विशेष कर गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में पहुंचाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की है। शुक्रवार दिनभर सभी अस्पतालों में वैकल्पिक व्यवस्था से काम चलता रहा। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में एंबुलेंस कर्मचारियों के न होने के चलते हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा। कुछ एक मरीजों को समय पर सुविधा न मिलने से इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


समय पूर्वाह्न 11:30 बजे
स्थान : क्षेत्रीय अस्पताल मंडी परिसर। अस्पताल परिसर के मुख्य गेट पर दो 108 एंबुलेंस रेफर मरीजों को दूसरे अस्पतालों के लिए ले जाते दिखीं। मरीजों को एंबुलेंस सुविधा देने के लिए अस्पताल के मुख्य गेट के भीतर पूर्व सांसद की ओर से भेंट की गई एंबुलेंस सेवा सहित 108 एंबुलेंस को तैनात रहीं।
समय पूर्वाह्न 11:45 बजे। ऑर्थो ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ दिखी। सुरक्षा कर्मचारी बारी बारी से मरीजों को चिकित्सक के पास भेज रहे थे। दुदर निवासी 62 वर्षीय हिम्मा देवी के परिजन उन्हें नेरचौक रेफर होने के चलते एंबुलेंस का इंतजार करते दिखे। मरीज के पांव की हड्डी टूट जाने के चलते उनका नेरचौक मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन होना है। परिजन उन्हें व्हील चेयर पर बैठा कर एंबुलेंस का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन


-एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। हड़ताल का रेफरल मामलों पर कोई असर नहीं पड़ा है। क्षेत्रीय अस्पताल में अभी 4 एंबुलेंस सेवा है जबकि पूरे जिले में इनकी संख्या 37 है। सभी अस्पतालों में वैकल्पिक व्यवस्था के चलते मरीजों को सुविधा दी जा रही है। हड़ताल शुक्रवार रात 8 बजे तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें