फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क धंसने के बाद लगातार बढ़ रहा गड्ढे का आकार, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 21 Sep 2024 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत हटौण के डयोड गांव में निर्माणाधीन टनल के ऊपर सड़क धंसने के बाद ग
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत हटौण के डयोड गांव में निर्माणाधीन टनल के ऊपर सड़क धंसने के बाद बने गड्ढे का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। आसपास ग्रामीण के घर खाली कर चुके हैं। वहीं, कंपनी प्रबंधन गड्ढे के भरने के लिए पत्थरों से भरे 22 टिपर इसमें अनलोड कर चुका है, लेकिन फिर भी यह गड्ढा नहीं भरा जा सका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आराेप है कि कंपनी प्रबंधन यहां मात्र खानापूर्ति में ही जुटा है। जबकि यहां समय रहते पुख्ता कार्य करने की जरूरत है, ताकि पूरे क्षेत्र सुरक्षित किया जा सके। शुक्रवार को सड़क के किनारे बना गड्ढा सड़क की दूसरी किनारे तक पहुंचना शुरू हो गया है। ऊपर पर देखने पर यह लगातार बढ़ता ही नजर आ रहा है। जबकि यह कितना गहरा है, इसका कोई अंदाजा नहीं लग पाया है।
हालांकि एनएचएआई सड़क से करीब 100 मीटर नीचे टनल होने की बात कह रहा है और यहां किसी भी तरह की हलचल व मलबा न होने की बात कही गई है, लेकिन ग्रामीण इसे मानने को तैयार नहीं है। वहीं, प्रभावित तारा चंद, लुदरमणि, हरदेव शर्मा ने बताया कि फिलहाल घर से बेघर हो गए हैं। घरों को खतरा बरकरार है, लेकिन शासन व प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम को हल्के में ले रहा है। उन्होंने कहा कि पहले दोपहिया वाहन सड़क से गुजर रहे थे, लेकिन अब वह भी नहीं जा पा रहे हैं। पैदल भी यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि निर्माणाधीन टनल के ऊपर सड़क पर धंसाव से बीते बुधवार यहां गड्ढा बन गया था। अब यह लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि गड्ढे को भरकर बंद करने के प्रयास जारी है, लेकिन ग्रामीण इससे संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं।
उधर, शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा ने बताया कि सड़क को दोनों तरफ से यातायात के लिए बंद कर दिया है। गड्ढे को कंकरीट और बोल्डर के साथ भरा जा रहा है। वहीं, कार्यकारी एसडीएम सदर असीम सूद ने बताया कि गड्ढे को भरने का कार्य चला हुआ है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां यातायात बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें