फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दुर्गंध से परेशान लोगों के विरोध के बाद एसडीएम ने किया डंपिंग साइट का निरीक्षण

विज्ञापन
बल्ह घाटी के कंसा में डंपिंग साइट का निरीक्षण करते उपमंड अधिकारी ना. सदरऔर जिला परिषद सदस्य अनि
विज्ञापन
कंसा डंपिंग साइट से 15 अक्तूबर तक हर हाल में हटाना होगा कचरा
विज्ञापन

ठेकेदार को काम तेज करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कंसा की डंपिंग साइट पर जमा कचरे और उससे उठ रही दुर्गंध को लेकर बढ़ते विरोध के बीच प्रशासन हरकत में आ गया है। रविवार को बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी ने डंपिंग साइट का निरीक्षण कर कचरा हटाने के कार्य की मौके पर स्थिति जांची। उन्होंने ठेकेदार को काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए, ताकि 15 अक्तूबर की निर्धारित समयसीमा तक डंपिंग साइट को पूरी तरह खाली किया जा सके।
नगर परिषद नेरचौक का कूड़ा स्यांह पंचायत के कंसा गांव स्थित डंपिंग साइट पर पहुंचाया जाता है। कूड़ा संवर्धन संयंत्र की क्षमता कम होने के कारण यहां कचरे का अपेक्षित गति से निष्पादन नहीं हो पा रहा है। इसके चलते साइट पर बड़ी मात्रा में गीला और सूखा कचरा जमा हो गया है। लंबे समय से पड़े कचरे से उठ रही तेज दुर्गंध ने आसपास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। डंपिंग साइट के साथ ही खेल मैदान और श्मशानघाट भी स्थित हैं।
विज्ञापन

दुर्गंध और गंदगी से परेशान स्थानीय लोगों ने डंपिंग साइट को यहां से हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों ने क्रमिक अनशन भी किया। विरोध के बाद प्रशासन ने नगर परिषद को डंपिंग साइट से कचरा हटाने के लिए 15 अक्तूबर तक की समयसीमा दी है। अब प्रशासन की नजर इस बात पर है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर साइट से पूरा कचरा उठाया जाता है या नहीं। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार उर्फ डिंपल सैनी, स्यांह पंचायत प्रधान अश्वनी सैनी और उपप्रधान तुलसी राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


समय पर खाली कराई जाएगी डंपिंग साइट
डंपिंग साइट का निरीक्षण कर कचरा उठाने के कार्य का जायजा लिया गया है। ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय रहते डंपिंग साइट को खाली किया जा सके। -स्मृतिका नेगी, एसडीएम बल्ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें