फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सांप बना हथियार, कर्मचारी को डरा सामान छुड़ा ले गए प्रवासी

Thu, 10 Jul 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सांप लेकर इंदिरा मार्केट मंडी की छत पर पहुंचे प्रवासी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
मंडी। शहर की इंदिरा मार्केट वीरवार को एक अनोखे तमाशे का गवाह बनी। नगर निगम मंडी ने अवैध रूप से दुकानें सजाने वाले प्रवासी युवकों का सामान जब्त किया और शौचालय परिसर में बने स्टोर रूम में जमा करवा दिया। इसके बाद प्रवासी युवक सांप लेकर पहुंचे और नगर निगम के कर्मचारी को डरकर सामान छुड़ा ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम की कार्रवाई से बौखलाए कुछ प्रवासी युवक शराब के नशे में इंदिरा मार्केट की छत पर बैठ गए। बच्चों से लेकर दुकानदार तक असहज हो गए। फिर प्रवासी युवकों ने ऐसा ‘हथियार’ निकाला जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी... एक जिंदा सांप! थोड़ी देर बाद ये युवक शौचालय की ओर बढ़े और वहां मौजूद स्टोर संचालक जीत सिंह से सामान लौटाने की जिद करने लगे।
जब जीत सिंह ने नियमों का हवाला देकर सामान देने से इन्कार कर दिया तो एक युवक ने सांप उठाकर उनके ऊपर फेंक दिया। घबराकर जीत सिंह वहां से भाग खड़ा हुआ और तभी प्रवासी युवक मौके का फायदा उठाकर जब्त सामान लेकर चंपत हो गए। इंदिरा मार्केट के प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि ये प्रवासी युवक आए दिन नशे में हुड़दंग मचाते हैं। तंबाकू की पीक से दीवारें लाल हो चुकी हैं। ग्राहक भी बाजार आने से कतराने लगे हैं। उन्होंने नगर निगम और पुलिस से नियमित गश्त और निगरानी की मांग की है।
विज्ञापन

चेतावनी दी थी, कार्रवाई जारी है : निरीक्षक
नगर निगम मंडी के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि बुधवार को भी इन युवकों को चेताया गया था। उन्होंने कहा कि आयुक्त के निर्देश पर शहर में अनाधिकृत दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें