फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Cloudburst:: बारिश की चेतावनी को अनसुना कर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रभावितों के साथ बिताई रात

Thu, 10 Jul 2025 08:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।

सार

मौसम विभाग ने क्षेत्र में रात दो बजे के बाद भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में न रुकने की सलाह दी थी। लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू नहीं माने। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते मुख्यमंत्री सुक्खू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासन की सलाह न मानते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित लोगों के साथ थुनाग विश्राम गृह में रात बिताई। यहां पर राहत शिविर स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के दुख-दर्द को साझा करते हुए उनके साथ संवाद किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने क्षेत्र में रात दो बजे के बाद भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में न रुकने की सलाह दी थी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारी उनसे बार-बार थुनाग में न रुकने का आग्रह करते रहे। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों के बीच रहकर उन्हें संबल प्रदान करने और उनकी पीड़ा को साझा करने का निर्णय लिया। थुनाग विश्राम गृह मंडी जिले का सबसे बड़ा राहत शिविर है। इसमें इस समय 130 आपदा प्रभावितों ने शरण ली है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें