फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लारजी प्रोजेक्ट में सबसे ज्यादा हो रहा विद्युत उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जल परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने वाले बिजली बोर्ड कि प्रोजेक्ट आजकल प्रतिदिन 78 से 80 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। इसमें सबसे ऊपर कुल्लू-मंडी जिलों की सीमा पर बना लारजी प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन

इसकी उत्पादन क्षमता 126 मेगावाट है, लेकिन आजकल इस प्रोजेक्ट से 129 मेगावाट यानी 31 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली का उत्पादन हो रहा है। यह पूरे प्रदेश की बिजली बोर्ड की योजनाओं में सबसे अग्रणी है। 120 मेगावाट का भावा प्रोजेक्ट रोज 19 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन कर रहा है। 66 मेगावाट का बस्सी प्रोजेक्ट 14.5 लाख यूनिट प्रतिदिन उत्पादन कर रहा है।
प्रदेश में जैसे-जैसे गर्मी प्रचंड हो रही है, उतना ही फायदा उपरोक्त हाइड्रो प्रोजेक्टों को हो रहा है। ये सभी प्रोजेक्ट बर्फानी इलाकों की नदियों से जुड़े हैं। प्रदेश के बिजली बोर्ड की 60 मेगावाट वाली नाहन की गिरी परियोजना में 1.76 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली का उत्पादन हो रहा है। बिजली बोर्ड की छोटी-छोटी जल परियोजनाओं से 11.35 लाख यूनिट प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है। चीफ इंजीनियर (उत्पादन) सुंदरनगर संजय कौशल ने कहा कि आजकल प्रदेश की बिजली बोर्ड की बड़ी जल परियोजनाओं से 78-80 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली का उत्पादन हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें