फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नागरिक अस्पताल धर्मपुर के बिगड़े हालात और एनएच 3 की बहाली का मुद्दा गूंजा

Fri, 12 Sep 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। पंचायत समिति धर्मपुर की त्रैमासिक बैठक पंचायत समिति अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को हुई। बैठक में समिति के सदस्य व एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में नागरिक अस्पताल धर्मपुर के बिगड़े हालात और एनएच 3 की बहाली का मुद्दा खूब गूंजा। सदस्यों ने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग उठाई।
सदस्यों ने कहा कि चार माह से एक्सरे मशीन ठप होने से मरीजों को मजबूरन मंडी, हमीरपुर, नेरचौक सहित अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। बैठक के उपरांत पंचायत समिति सदस्यों ने एसडीएम धर्मपुर के माध्यम से बीएमओ संधोल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि एक्स-रे मशीन को तुरंत दुरुस्त नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा एनएच-3 जालंधर–मंडी–अटारी–धर्मपुर–कोटली मार्ग का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। यह मार्ग बनाल के पास पिछले 78 दिनों से बंद पड़ा है। सड़क बंद होने के कारण लोगों को रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर डिडनु से बस लेनी पड़ रही है। पंचायत समिति ने इस सड़क को तुरंत यातायात के लिए बहाल करने की मांग की। बैठक में बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की भी समीक्षा की गई। सदस्यों ने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने पर बल दिया।
अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अपने कार्यकाल में अब तक आयोजित हर बैठक में उन्होंने बिना अवकाश लिए भागीदारी निभाई है। बैठक में बीडीओ धर्मपुर बालम राम, पंचायत समिति निरीक्षक संजय पराशर, उपनिरीक्षक वंदना कुमारी सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें