फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चंदे की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से करवाई जाए : रंगीला राम

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- सरकाघाट में विकास कार्य ठप, पुराने कामों की भी मरम्मत नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने राम मंदिर के चंदे में गड़बड़ी की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले में छोटे लोगों को पकड़कर कार्रवाई करने के बजाय उन बड़े लोगों तक पहुंचना चाहिए, जो असली तौर पर जिम्मेदार हैं। निष्पक्ष जांच से ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

मंडी में जारी प्रेस बयान में रंगीला राम राव ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए देशभर के लोगों ने आस्था से चंदा दिया था। ऐसे में चंदे में कथित हेराफेरी के आरोप गंभीर हैं। जांच किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी या सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए, ताकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बचने का मौका न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगीला राम राव ने सरकाघाट में विकास कार्यों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास पूरी तरह ठप पड़ा है। पहले से किए गए विकास कार्यों की भी समय पर मरम्मत नहीं हो रही है। सड़कों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की हालत खराब होती जा रही है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें