पंडोह (मंडी)। नेरचौक से पंडोह तक निर्माणाधीन फोरलेन को मरम्मत कार्यों के चलते 26 फरवरी तक दो-दो घंटे बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जिलाधीश मंडी अपूर्व देवगन ने आदेश जारी किए हैं।
डीसी मंडी की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार 22, 24 और 26 फरवरी को नेरचौक से पंडोह तक हाईवे को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रखा जाएगा।
इस दौरान मरम्मत कार्य किया जाएगा। पहाड़ी से खतरा पैदा कर रहे मलबे को हटाया जाएगा। इस कार्य को फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी की ओर ही किया जाएगा। मंडी जिला प्रशासन ने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद