धर्मपुर नलवाड़ मेले का विधिवत समापन करते डीसी अरिंदम चौधरी।
- फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। चार से नौ अप्रैल तक चले नलवाड़ एवं देवता मेला धर्मपुर का शुक्रवार को विधिवत समापन किया गया। झंडा उतारने की रस्म के साथ ही देवी-देवता अगले वर्ष मिलने का वादा करते लौटे।
कार्यक्रम में उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पूर्व शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत जलेब निकाली गई। इसमें देवी-देवताओं ने शहर की परिक्रमा की। डीसी अरिंदम चौधरी ने उपस्थित लोगों की सुख समृद्धि की कामना की और नलवाड़ एवं देवता मेले की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि लोक मेले प्राचीन लोक संस्कृति को संजोए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान उपायुक्त ने समूह गान, समूह नृत्य, म्यूजिकल चेयर, एकल गान, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान ज्योति ठाकुर, मंडल महामंत्री प्रताप सकलानी, प्रधान उमेश ठाकुर, डीएसपी तिलक राज, बीडीओ करतार धीमान, एसएमएस बागवानी रमेश, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संवाद