फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकेत मेले में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए उमड़े भक्त

विज्ञापन
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय देवता मेले में शनिवार को मेला स्थल पर देव दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेले में प्रमुख देवी-देवता शुकदेव ऋषि की तपोस्थली सुकेत की शोभा बढ़ा रहे हैं। देवी-देवताओं से आशीष पाने के लिए हजारों की तादाद में भक्त देवताओं के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

आराध्य राज देवता श्री देव मूल माहूंनाग के प्रति लोगों की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देव दर्शन के लिए लोगों को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। छह अप्रैल से शुरू हुए पांच दिवसीय सुकेत देवता मेले में इस वर्ष करीब 200 देवी-देवता पधारे।
पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि से सुंदरनगर में माहौल पूरी तरह से देवमय हो गया है। श्रद्धालुगण देवी-देवताओं के आगे माथा टेक कर सुख शांति की मन्नत मांग रहे हैं। सुकेत देवता मेले में आराध्य देव मूल माहूंनाग, देव कमरूनाग, देव बड़ायोगी, शनिदेव, सत बाड़ा देव भनवाड़ और नालनी, माता नैना उग्रतारा, चामुंडा काली तथा देव बाला टीका सहित सहित अनेक देवी-देवता पहुंचे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम खुशगवार होने से देव दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। देव मूल माहूंनाग, देव कमरूनाग तथा देव बड़ायोगी की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमा पूरी चौकसी बरत रहा है। सुकेत देवता मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि मेले के दौरान अब तक किसी भी अप्रिय घटना का कोई समाचार नहीं है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख सुविधा के लिए मेला कमेटी की तरफ से हर तरह के इंतजाम किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें